बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ इलाके की रहने वाली पूनम तिवारी ने सुल्तानपुर जनपद के करौंदिया स्थित संस्कृत माध्यमिक विद्यालय से इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया था।आज रिज़ल्ट आने पर उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रबन्धक शारदा प्रसाद मिश्रा और प्रधानाचार्य सतीश त्रिपाठी ने पूनम को फोनकर बधाई दी है।