हमीरगढ़। कवि नगर रेलवे स्टेशन स्थित बालाजी मंदिर परिसर में रविवार को भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया।इस दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए फूलों के संग होली खेली और फाग गीतों पर झूमकर उत्सव का आनंद लिया।कार्यक्रम में मंदिर परिसर भक्ति, रंग और उत्साह से सराबोर नजर आया।महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ फाग गीत गाए।