गाजियाबाद के वैशाली इलाके में एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना 27 अक्टूबर को दोपहर 1:02 बजे हुई। सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से एक दमकल वाहन मौके पर रवाना किया गया। दमकल टीम सेक्टर-2 स्थित मकान नंबर 206, ए-ब्लॉक, ई फर्स्ट फ्लोर पर पहुंची, जहां आग तेजी से फैल रही थी।