कोलारस: लुकवासा के पास फोरलेन हाइवे पर मरी भैंस से बाइक टकराई, 4 बाइक सवार घायल
शिवपुरी जिले के लुकवासा के पास फोरलेन हाइवे पर मंगलवार रात को सड़क हादसा हो गया। मरी पड़ी भैंस से टकराकर बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर है।जानकारी के अनुसार लुकवासा के पास फोरलेन हाइवे पर मरी पड़ी भैंस से बाइक टकरा गई। बाइक सवार चार युवक बुरी तरह घायल हो गए।ग्रामीणों ने बुधबार सुबह 9 बजे बताया।