लोहरदगा: ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में साध्वी कुमारी शिवांजलि ने सुनाई राम कथा, राम-लखन की झांकी ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
लोहरदगा ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ और रामकथा के चौथे दिन वृंदावन धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथावाचक साध्वी कुमारी शिवांजलि ने प्रभु श्रीराम के प्राकट्य उत्सव की कथा सुनाई। कार्यक्रम गुरुवार शाम 7 बजे आरंभ हुआ और रात लगभग 11 बजे आरती के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राम-लखन की अलौकिक झांकी निकाली गई।