बता दे की खरीगावां में 21 जनवरी से शुरू होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर पहुंच गई है ।आयोजन स्थल पर भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसकी जानकारी आयोजन कमेटी के सक्रिय सदस्य मुन्ना उपाध्याय ने गुरुवार की शाम दी। उन्होंने बताया महायज्ञ को लेकर गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।