कहरा: सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की
Kahara, Saharsa | Nov 13, 2024 सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड समीप वार्ड 10 के एक मकान में नसेड़ी युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक की पहचान उमेश दास के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। तो वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा है।