विदिशा नगर: कररिया में शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध, स्कूल के पास खुलने से ग्रामीणों में आक्रोश
ग्राम कररिया में प्रस्तावित शराब दुकान के स्थान परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में जनपद पंचायत सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य सड़क किनारे दुकान शिफ्ट करने पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि नया स्थान हाई स्कूल और आम रास्ते के समीप है।