कांगड़ा: बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में शरद नवरात्रों के शुभारंभ पर उपायुक्त कांगड़ा ने की पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Kangra, Kangra | Sep 22, 2025 सोमवार को 10 बजे प्रथम नवरात्र के दिन उपायुक्त कांगडा हेमराज बैरवा बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा पहुंचे। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी डाक्टर ज्योति बैरवा भी मौजूद रहीं। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी अशोक पठानिया ने उपायुक्त कांगड़ा का मंदिर पहुंचने पर पुष्प देकर स्वागत किया। उपायुक्त कांगड़ा ने अपनी धर्मपत्नी साथ मंदिर में माथा टेका।