हज़ारीबाग: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन सह उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ की बैठक
जिला निर्वाचन सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने आज 9 मार्च को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा निर्वाचन में प्रयोग किए जाने वाले मतदान केन्द्रों के नाम तथा भवन में बदलाव या परिवर्तन को लेकर विचार विमर्श किया गया।