रूड़की: कृष्णा नगर में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में आज एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण घर में रखा करीब ₹500000 का सामान जलकर राख हो गया है। अच्छी बात यह रही की कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।