रूड़की: नेहरू स्टेडियम में भाजपा के 3 साल बेमिसाल कार्यक्रम में जनता नहीं पहुंची, ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आईं
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में उत्तराखंड की भाजपा सरकार के द्वारा आज 3 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उम्मीद के मुताबिक जानता नहीं पहुंच पाई है। हालत तो ऐसे रहे है कि कार्यक्रम में लगाई गई ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आई है। इसके साथ ही बहुत सी कुर्सियां तो लगाई भी नहीं गई है। जो बड़ी संख्या में कार्यक्रम के बाहर रखी हुई नजर आई है।