रूड़की: बस अड्डे के पास आने-जाने वाले लोगों से लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बस अड्डे के पास आने जाने वाले लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले माहीग्रान निवासी शहादत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहादत अली को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शहादत अली के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।