रूड़की: नागल गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, शराब की तस्करी के आरोप में था फरार
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा फरार चल रहे नागल गांव निवासी टीटू पुत्र रामस्वरूप नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीटू शराब की तस्करी के आरोप में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा टीटू की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा टीटू को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।