युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव में गुरुवार तड़के सुबह लगभग 05 बजे एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठठरा गांव निवासी संदीप मोदनवाल (लगभग 37 वर्ष) बुधवार देर रात होली खेलने के बाद घर लौटे और अपने कमरे में सोने चले गए।