खोरीमहुआ-धनवार मुख्य सड़क पर स्थित एसबीआई बैंक के पास गुरुवार देर शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक धनवार की ओर से जबकि दूसरी खोरीमहुआ की ओर से आ रही थी।