बिलासपुर: मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया
दिनांक 28 मार्च 2026 समय लगभग 6:00 बजे उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया। जिससे पूरे गांव को आस्था और भक्ति के रंग में रंग दिया। यह आयोजन इस वर्ष ऐतिहासिक रूप में देखने को मिला। जहां श्रद्धा का जन सैलाब उमर पड़ा।