लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर खुर्द गांव में मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर विवाद का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई फूलबेहड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।