छतरपुर नगर: छतरपुर: जानराय टोरिया मंदिर में 9 दिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जानराय टोरिया मंदिर में धार्मिक महाकुंभ के तहत 9 दिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से चित्रकूट धाम के यज्ञ आचार्य श्री राम कृपाल पाठक व उनकी टीम द्वारा हवन-पूजन कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। महंत भगवान दास सिंगारी ने आज 28 मार्च दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी दी है।