अरवल: अरवल में रंगों का त्योहार होली सदर प्रखंड के शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
Arwal, Arwal | Mar 26, 2024 मंगलवार की सुबह से युवाओं ने रंग गुलाल के साथ खुब मस्ती की। लोग गुलाल लगा एक दूसरे को होली की बधाई दी। रंगों का त्योहार होली पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। छिटफुट घटनाओं को छोड़ होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होने से पुलिस-प्रशासन ने भी राहत ली पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात दिखी। जगह-जगह पुलिस कर्मी खड़े रहे। होली पर्व को लेकर पुलिस के द्वारा सुरक्षा का प्रबंध किया गया था। सभी थाना प्रभारि तैनात दिखे। साथ ही डायल-112 की भी गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रही।