सरदारशहर: क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के चलते घंटाघर सहित निचले इलाकों में पानी भर गया, फसलों को भी हुआ भारी नुकसान
सरदारशहर तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम को 6 बजे अचानक आई तेज आंधी के साथ तेज बारिश से शहर के घंटाघर, सब्जी मंडी, शिव मार्केट, मीना कुआं राम मंदिर सहित तमाम निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे आवागमन में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए लंबी दूरी तय करते हुए नजर आए।