नागौर: SI भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर गुरुवार देर शाम नागौर सांसद बेनीवाल ने सरकार पर लगाया आरोप
Nagaur, Nagaur | Jun 5, 2025 SI भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर चल रहे धरने पर नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार देर शाम को पहुंचे। इस दौरान बेनीवाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार फर्जी अभ्यर्थियों को बचाने की कोशिश कर रही है। बेनीवाल ने गुरुवार देर शाम 9:30 बजे तक इस धरने को संबोधित किया। आरएलपी द्वारा यह धरना दिया जा रहा है।