कवर्धा शहर के करपात्री मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार रात 8 बजे खेला गया। फाइनल में राजनांदगांव और कवर्धा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय में 3-3 गोल दागे, जिससे मैच टाई हो गया।मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें राजनांदगांव की टीम ने ब