वीरपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत गांधी स्मारक प्लस टू विद्यालय, नौला गढ़ में गणित विषय की शिक्षिका मोनी कुमारी के स्थानांतरण के उपरांत गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका विनीता कुमारी ने की, जबकि संचालन शिक्षक डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा ने किया।