जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार कापा (हथियार) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सहायक उप निरीक्षक जसकरण सिंह मय पुलिस जाप्ता इलाके में गश्त कर रहे थे।