श्योपुर: 30 जून तक साक्षरता कार्यक्रम का सर्वे कार्य पूर्ण करें: प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत बैठक आयोजित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को शाम 5 बजे आयोजित उल्लास- नवभारत साक्षरता कार्यक्रम बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने निर्देश दिये कि साक्षरता कार्यक्रम के तहत 30 जून तक सर्वे कार्य पूर्ण किया जायें।