कोल: शाहगढ़ में अराजकता, मारपीट और रोड जाम के मामले में 3 मुकदमे दर्ज, 84 नामजद और 300 से अधिक अज्ञात शामिल
Koil, Aligarh | Jul 31, 2025 शाहगढ़ में अराजकता, मारपीट और रोड जाम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उक्त घटनाक्रम में तीन अलग-अलग FIR दर्ज की है। इन FIR में 84 लोग नामजद है जबकि 300 से अधिक अज्ञात शामिल है। बुधवार को दलित समाज के लोगों ने एक पार्क से बाबा साहब से जुड़ा बोर्ड उखाड़ने का आरोप लगाकर एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी।