दाउदनगर: दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ से घर के पास से एक बाइक की चोरी, थाना में कराया गया केस दर्ज
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ में एक घर के पास खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार की बताई जाती है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बताया कि इस संबंध में अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के अगनूर निवासी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता द्वारा प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है।