बेंगाबाद: कर्णपुरा मोड़ पर स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में अलाउद्दीन अंसारी घायल, पुलिस ने भागती गाड़ी पकड़ी
गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को 12 बजे कर्णपुरा मोड़ के समीप एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार 45 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अलाउद्दीन पिता रहमत अली भोजदाह बेंगाबाद के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो मधुपुर से गिरिडीह की ओर आ रही थी।