अरवल: सकरी पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हो रहा मतदान
Arwal, Arwal | Apr 9, 2025 बुधवार सुबह 8:00बजे सकरी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। सुबह से ही मतदाता उत्साहपूर्वक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।