मोतिहारी: केसरिया में भाजपा नेताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाला।यात्रा सम्राट अशोक भवन से प्रारंभ हुआ
केसरिया में भाजपा नेताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाला। यह यात्रा सम्राट अशोक भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग होते हुए केशरनाथ मंदिर परिसर में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति रजनीश कुमार उर्फ रिंकु पाठक ने तिरंगे को देश की पहचान और गौरव बताते हुए कहा कि तिरंगा हमारी जान है, शान है और हमारा अभिमान है।