मुड़हुआ ग्राम पंचायत स्थित रविदास मंदिर परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती को धूमधाम और श्रद्धा के साथ रविवार शाम 07 बजे तक मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन व मेले के साथ आयोजन संपन्न हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और ड्रोन से निगरानी की गईं।