नगर के हापुड़ मार्ग स्थित ग्राम करोठी के निकट एक अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Siyana, Bulandshahr | Mar 29, 2026
नगर के हापुड़ मार्ग स्थित ग्राम करोठी के निकट एक अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि देर रात्रि एक महिंद्रा पिकअप ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।