बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली में महिलाओं ने किशोरी से की मारपीट, मामले की पुलिस से की शिकायत
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली की रहने वाली किशोरी ने मंगलवार समय लगभग 6:17 पर जिला अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया एक बच्चा उसके दरवाजे पर शैतानी कर रहा था। उसने बच्चे को डांट दिया इसी बात को लेकर पड़ोस की ही रहने वाली तीन महिलाओं ने घर में घुसकर किशोरी के साथ मारपीट की जिसमें वह घायल हो गई और मामले की शिकायत थाना पुलिस से की।