मुरैना नगर: बैरियर चौराहे पर एंट्री के नाम पर वसूली का आरोप, ट्रक चालक से मारपीट, लाइसेंस होने पर भी ₹5 हजार का चालान
मुरैना में ट्रक चालक आशीष सिंह तोमर ने यातायात पुलिस पर मारपीट और गलत चालान का आरोप लगाया है। चालक के अनुसार शहर के बैरियर चौराहे पर रोककर नो एंट्री बताई गई, जबकि वह क्षेत्र नो एंट्री में नहीं आता। लाइसेंस दिखाने के बावजूद 5 हजार का चालान करने की बात कही गई। विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चालक ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया है।