बसंत पंचमी से बेतिया मे थरूहट क्षेत्र के रामपुर में लगेगा आठ दिवसीय मेला, तैयारियां जोरों पर। मैनाटाड़ प्रखंड अंतर्गत थरूहट क्षेत्र के रामपुर गांव में 23 जनवरी से पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला लगातार आठ दिनों तक चलेगा। मेले को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।