आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत कोलवाडा टोला में अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। जिसमें कपड़े, अनाज, बर्तन, फर्नीचर के समान, इलेक्ट्रॉनिक के समान व अन्य चीजें जल गए। सूचना पाकर पूर्व विधायक प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार निषाद मौके पर पहुंचे उन्होंने सभी पीडित परिजनों को सुखा राशन का किट उपलब्ध कराया।