बीना: नरसिंह मंदिर से निकली भगवान श्री राम की पालकी यात्रा, पालकी पर सवार होकर निकले भगवान श्री राम
Bina, Sagar | Mar 27, 2026 बीना चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रामनवमी का जश्न बीना में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। शाम होते-होते नरसिंह मंदिर से श्री नरसिंह हिंदू संगठन के तत्वावधान में विशाल श्री राम पालकी शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकली। भगवान श्री राम सजी-धजी आकर्षक पालकी पर विराजमान होकर निकले।