गोंडा: होलिका दहन व होली त्योहार में भ्रमणशील रहेंगे पुलिसकर्मी, खलल डालने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही- SP गोण्डा
Gonda, Gonda | Mar 24, 2024 गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को अपना बयान जारी कर बताया है कि होलिका दहन व होली त्यौहार में पुलिसकर्मी व पुलिस अधिकारी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। एसपी ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों व अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।