बदायूं: पुलिस लाइन चौराहे के पास भाजपा कार्यकर्ता से रिश्वत मांगने पर भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने ट्रैफिक के दरोगा की लगाई क्लास
Budaun, Budaun | Mar 27, 2024 बदायूं जिले की बिल्सी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हरीश शाक्य और ट्रैफिक के दरोगा की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक ट्रैफिक के दरोगा को खरी खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।आरोप है कि वाहन चेकिंग के नाम पर ट्रैफिक के दरोगा ने एक भाजपा कार्यकर्ता को रोक लिया और चालान न करने के एवज में दो हजार रुपए मांग लिए।