कटिहार: शराब मामले में सहायक थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा
शनिवार किसान 4 बजे दो लोगों का मेडिकल जांच कराने सहायक थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिन्हें शराब मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पहली गिरफ्तारी रानी घाट गौशाला से हुई और दूसरी गिरफ्तारी तेजा टोला से हुई है। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू पासवान और मनीर राय के रूप में हुई है।