हुज़ूर: भोपाल एक्सप्रेस में आग का अलार्म बजने से यात्रियों में भगदड़, बड़ा हादसा टला
Huzur, Bhopal | Feb 8, 2026 भोपाल एक्सप्रेस के बी-2 कोच में अचानक आग का अलार्म बजने से अफरा-तफरी मच गई। चेतक ब्रिज के पास ट्रेन में अनाउंसमेंट हुआ कि कोच में आग लगी है, जिसके बाद घबराए यात्री उतरकर पटरी पर आ गए। इसी दौरान दूसरी ट्रैक पर आने की सूचना से स्थिति और गंभीर हो गई|