ललितपुर: पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, स्वयं रक्तदान कर लोगों को दिया संदेश
पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक ने स्वयं रक्तदान कर अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में मानवता और एकता का संदेश भी प्रसारित होता है, उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।