मवाना: मवाना के मेरठ रोड पर गन्ने के ओवरलोड ट्रक ने बुलेट बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर दोनों की मौत
Mawana, Meerut | Jan 20, 2026 मंगलवार को दोपहर 12 बिजनौर के रुकनपुरा बहनशोरा निवासी मोहित व शिवम निवासी दोनों युवक बुलेट बाइक से मेरठ जा रहे थे जैसे ही दोनों मेरठ रोड राफन गांव के पास पहुंचे सामने से आ रहे गन्ने के ओवरलोड ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।दोनों की मौके पर मौत हो गई।घटना के दौरान मौके पर पहुंचे सीओ मवाना द्वारा दोनों का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भिजवा दिया है।