बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया में दबंगों ने शराब के नशे में एक व्यक्ति के साथ की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया में दबंगों द्वारा शराब के नशे में एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों को जल्द हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी। मारपीट करने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।