मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के गोसाईंदासपुर ग्राम स्थित मधु बाबा स्थान में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। दंगल के दूसरे और अंतिम दिन रोमांचक मुकाबलों के बीच गांव के ही चर्चित पहलवान फोटो पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उरी खगड़िया के कार्य लाल पहलवान को पटकनी देकर प्रथम स्थान हासिल किया।