जीरापुर: जीरापुर क्षेत्र में कुंडलिया बांध से 210 गांवों को मिल रहा है सिंचाई का लाभ
जीरापुर क्षेत्र में बने कुंडलिया सिंचाई परियोजना के दोनों दायें और बायें तट से सिंचाई योजनाएं चालू की गई है। आज शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जल निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिसमे बायें तट से आगर जिले को ओर दायें तट से से राजगढ़ जिले के खिलचीपुर, जीरापुर ओर सारंगपुर विकासखंडों की 67 हजार 91 हैक्टेयर जमीन सिंचित हो रही है।