धालभूमगढ़ प्रखंड का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा नरसिंहगढ़ साप्ताहिक हाट इन दिनों पूरी तरह अव्यवस्था का शिकार है। कृषि उत्पादन बाजार समिति चाकुलिया द्वारा संचालन छोड़ने के बाद हाट बिना किसी स्पष्ट प्रबंधन के चल रहा है, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। हाट में अलग-अलग समूहों द्वारा मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है।