मेरठ: कॉमेडियन सुनील के किडनैपर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; मेरठ में दरोगा की पिस्टल छीनकर गाड़ी से कूदा
Meerut, Meerut | Dec 15, 2024 कॉमेडियन सुनील पाल और एक्टर मुश्ताक खान किडनैप मामले में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय वह दरोगा की पिस्टल निकालकर गाड़ी से कूद गया। फिर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी है। अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।