चकाई: बटिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, संजय प्रसाद ने किया शक्ति प्रदर्शन
Chakai, Jamui | Sep 13, 2025 चकाई के पूर्व एमएलसी सह पूर्व जदयू प्रत्याशी संजय प्रसाद शनिवार को दस बजे चकाई चौक से हजारों समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में सोनो प्रखंड के बटिया की ओर रवाना हुए। बताया गया कि बटिया खेल मैदान में एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी हो रही है।